Paris Olympics 2024: भारत की हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत की टीम के शानदार प्रदर्शन से 140 करोड़ों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हॉकी के फाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया है। उधर पेरिस से ये बड़ी खबर आने के साथ ही बधाईयों का ताता लग गया है। पीएम मोदी समेत कई लोगों ने हॉकी टीम को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि ये ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। ये टीम की सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। खिलाड़ियों को बधाई। सभी खिलाड़ियों ने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया है। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।' पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर टीम को बधाई देते हुए लिखा कि आप हमारे चैंपियन हैं, भारत को आप पर गर्व है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आप सभी को कांस्य पदक जीतते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है। धन्यवाद श्रीजेश उत्कृष्टता के प्रति आपकी अथक प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित रखा है।'

Advertisement

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी पूरी हॉकी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की स्पोर्ट्स पॉलिसी के अनुसार, पंजाब के हर खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'हमें एक रोमांचक मैच देखकर खुशी हुई।हमारी प्रतिभाशाली हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने इस खेल में लगातार 1968 और 1972 में ओलंपिक पदक जीते थे। हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश टीम के साथ चमके। व्यक्तिगत रूप से, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मुझे राष्ट्रीय खेल से बेहद लगाव है। सभी भारतीयों को आप पर गर्व है, और आने वाले वर्षों में आपकी कई और महत्वपूर्ण जीतों की कामना करते हैं।'
 

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement