जल्द आ रही है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कैसे होगी ट्रेन और क्या मिलेंगी सुविधाएं

नई दिल्ली ।   भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। इस ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा हो सकेगी। बेंगलुरु स्थित निर्माण कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में इसका निर्माण तेजी से हो रहा है और सितंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के नौ रैक तैयार हो जाएंगे। इसके बाद, हर महीने दो से तीन रैक तैयार करने की योजना है। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयरकार कोच के साथ चल रही थीं। अगले तीन-चार वर्षों में देश के सभी महत्वपूर्ण रूटों पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। पटना-दिल्ली मार्ग पर भी 16 कोचों वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना पर विचार हो रहा है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी/घंटा होगी।

रेलमंत्री ने बताई खासियत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सीढ़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि यात्री चढ़ते समय छत से न टकराएं। वैष्णव बोले, ”स्लीपर बर्थ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह अधिक आराम देता है। यहां तक कि ऊपरी बर्थ के लिए सीढ़ी भी इस तरह डिजाइन की गई है कि यात्री को चढ़ने में में आसानी हो।” 

Advertisement

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है वंदे भारत

रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक चेयरकार वंदे भारत की तुलना में स्लीपर कोचों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की गति थोड़ी कम होगी। स्लीपर वंदे भारत में 16 कोच होगी, जिसमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी के कोच होंगे। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे होगी। चेयरकार वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता 160 किमी प्रति घंटे है, लेकिन यह भी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही फ़िलहाल देश के कई रूटों में चल रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सिंकदराबाद से मुंबई रूट पर चलाई जा सकती है।

वंदेभारत में अभी सिर्फ चेयर कार की सुविधा

अभी भारत में वंदे भारत सिर्फ चेयर कार ही चलाई जाती है। जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार और नॉर्मल एसी चेयर कार होती है। लेकिन अब जल्द ही भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी पटरियों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। जिससे यात्री दूर की यात्रा के लिए भी इस ट्रेन से जा सकेंगे।

ट्रेन में होगा 11 स्लीपर एसी कोच

वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और एक एसी फर्स्ट क्‍लास कोच होगा। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए साइड बर्थ कुशनिंग बढ़ाई जाएगी। 

राजधानी एक्सप्रेस से भी बेहतर होंगी सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर सुविधाओं और कंफर्ट के मामले में यह अपग्रेड राजधानी एक्सप्रेस से भी बेहतर होगी। ट्रेन में यात्रियों को ऊपर और बीच की बर्थ पर जाने के लिए बढियां डिजाइन की सीढ़ी होगी। वंदे भारत स्लीपर में सेंसर बेस्ड लाइटिंग, और आने जाने के लिए फ्लोर पर स्ट्रिप्स के साथ नाइट लाइटिंग की सुविधा होगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement