July 27, 2024
मनोरंजन/खेल

आत्‍मानंद स्‍कूल पहुंचीं स्‍वरा भास्‍कर ने बच्‍चों के साथ बिताया समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर शुक्रवार को रायपुर पहुंचीं। उन्होंने आत्मानंद स्कूल, पंडरी हाट का विजिट किया। आत्मानंद स्कूल में स्वरा भास्कर ने छोटे बच्चों से मुलाकात की। स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्ट वर्क को देखा। उसके बाद उन्होंने पंडरी हाट में हैंडीक्राफ्ट, माटी कला और रायपुर की स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने रायपुर के पंडरी हाट में चरखा चलाया, चाक पर मिट्टी का पॉट भी बनाया। सरकार की तारीफ भी की।

स्वरा भास्कर ने हाथ से तैयार कपड़ों को भी देखा। यह देखकर वह खुद को शॉपिंग करने से रोक ना सकीं। उन्होंने कहा कि उनकी एक फ्रेंड का जन्मदिन है और यहां से वह कपड़े लेकर जाना चाहती हैं। कुछ ही देर बाद उन्होंने कुछ स्टॉल्स और साड़ियां खरीदीं। इस माैके पर संस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी मौजूद रहे।

स्वरा भास्कर ने 2009 से की फिल्‍मी करियर की शुरुआत

स्वरा भास्कर, हिंदी फिल्मों में सहायक अभिनेत्री और स्वतंत्र फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाने वाली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। स्वरा ने दो स्क्रीन अवार्ड जीते हैं और तीन मौकों पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित हुई हैं। स्वरा ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत 2009 के नाटक माधोलाल कीप वॉकिंग में एक सहायक भूमिका के साथ की। 2011 की सफल रोमांटिक कॉमेडी तनु वेड्स मनु में उनकी सहायक भूमिका के लिए उन्हें व्यापक पहचान मिली।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video
X