July 27, 2024
छ.ग. प्रदेश

देवउठनी आज : शुभ कार्यों की होगी शुरुआत, तुलसी विवाह के साथ…

रायपुर। चार महीने तक योगनिद्रा में रहने के बाद भगवान विष्णु आज देवउठनी के दिन जागते हैं। इसके बाद से ही शादियां, गृह प्रवेश और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। ये देव विवाह का दिन भी है। घरों में गन्ने के मंडप सजेंगे और शाम को गोधुली बेला में तुलसी-शालग्राम विवाह होगा। मंदिरों में भी विशेष पूजा होगी। इस बार एकादशी पर मालव्य, शश, पर्वत, शंख और त्रिलोचन नाम के पांच राजयोग योग बन रहे हैं। साथ ही तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस शुभ संयोग में देव प्रबोधिनी एकादशी की पूजा करने से अक्षय पुण्य मिलेगा। कई सालों बाद एकादशी पर ऐसा संयोग बना है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video
X