July 27, 2024
राष्ट्रीय

फैजाबाद कैंट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

नवरा​त्रि के नौवे ​दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट का नाम बदल कर  ‘अयोध्या कैंट’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें, इससे पहले यूपी में फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या किया जा चुका है। वहीं इलाहाबाद जिले और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था।

सांसद ने पत्र लिखकर की थी मांग

वहीं जिले का नाम बदलने के कुछ दिन बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलने की मांग उठने लगी। जिले के सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसको लेकर अनुरोध किया था। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम चेंज करने की मांग की थी। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video
X